अंतराष्ट्रीयव्यापार

 HCLTech शेयर में 11 साल की सबसे बड़ी गिरावट, नतीजों ने तोड़े निवेशकों के सपने

 HCLTech शेयर में 11 साल की सबसे बड़ी गिरावट, नतीजों ने तोड़े निवेशकों के सपने। शेयर बाजार में मंगलवार को आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Technologies (HCLTech) के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 10% से अधिक टूट गया, जो अक्टूबर 2015 के बाद सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

 

मार्च 2026 तिमाही के कमजोर नतीजों और भविष्य की धीमी ग्रोथ गाइडेंस ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 3.3% गिरा, जबकि अनुमान केवल 1% गिरावट का था। वहीं मार्जिन भी घटकर 16.5% पर आ गया, जो बाजार अनुमान से कम है।

सबसे बड़ा झटका यह है कि 16 साल में पहली बार कंपनी के पूरे वित्त वर्ष के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही FY27 के लिए ग्रोथ गाइडेंस भी केवल 1% से 4% रखा गया है, जो बाजार उम्मीदों से कम है।

इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज हाउसों ने भी अपने रुख में बदलाव किया है—

  • InCred ने रेटिंग घटाकर “Reduce” कर दी
  • Nuvama ने “Buy” से “Hold” किया
  • JPMorgan और HSBC ने टारगेट घटाए
  • Nomura ने “Buy” बनाए रखा लेकिन EPS अनुमान घटाया

शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹1275 के करीब पहुंच गया है और अभी ₹1288 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 कुल मिलाकर 47 एनालिस्ट्स में:

  • 19 Buy
  • 15 Hold
  • 13 Sell

निवेशकों में सवाल:

क्या HCLTech का कमजोर दौर शुरू हो गया है या यह गिरावट लॉन्ग टर्म निवेश का मौका है?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम