Haryana LockDown Day-5: KMP एक्सप्रेस-वे पर पैदल चल रहे 8 लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौत

मेवात। Haryana LockDown Day 5: दिल्ली से सटे हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (Kundli–Manesar–Palwal Expressway) पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, केएमपी एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे 8 लोगों को कुचल दिया। इनमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर थे, जो अपने घरों को वापस पैदल ही जा रहे थे।
भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में दो लोग उत्तर प्रदेश के एटा जिला के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस कैंटर ने लोगों को टक्कर मारी, उसमें सब्जी लदी थी, जो अहमदाबाद से गाजियाबाद ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।








