Hartalika Teej Ke Upay : हरतालिका तीज पर करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा इच्छानुसार फल

haritalika teej 1024x683 1

कटनी। Hartalika Teej Upay हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इस व्रत में लगभग 30 घंटों तक अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत किया था। कहते हैं भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को पार्वती जी ने रेत से शिवलिंग बनाकर उसकी विधि विधान पूजा की थी। इसी व्रत के परिणामस्वरूप उन्हें भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। हर​तालिका तीज पर कुछ उपायों के करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है।

Hartalika Teej Wishes 1725555054428 1725555093080 1

हर​तालिका तीज के पर करें यह

1. हरितालिका तीज की शाम को शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर पूजा करें और शुद्ध घी के 11 दीपक लगाएं। इस उपाय से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
2. कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसके पसंद के कपड़े दिलवाएं और साथ में कुछ उपहार भी दें।
3. माता पा‌र्वती को हल्दी की 11 गांठ चढ़ाने से लड़की के विवाह के योग बन सकते हैं।
4. भगवान शिव-पार्वती का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करें। इससे भी पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है।
5. इस दिन पति-पत्नी सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद किसी शिव-पार्वती मंदिर में जाएं और लाल फूल अर्पित करें।
6. हरितालिका तीज पर पूजा करने के बाद देवी पार्वती को खीर का भोग लगाएं।

पूजा का शुभ मुहुर्त?

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर दिन गुरुवार को दोपहर 12:21 बजे शुरू होगी और 6 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 3:01 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी।  जो महिलाएं 6 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी उनके लिए पूजा का सिर्फ 2 घंटे 31 मिनट का पवित्र मुहूर्त होगा।