Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latest

Hadsa, ट्राले ने बस को मारी टक्‍कर, 7 घायल, 1 की मौत

Hadsa, ट्राले ने बस को मारी टक्‍कर, 7 घायल, 1 की मौत। राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे घाट पर फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया ब्रेक फेल ट्राले ने आगे चल रही यात्रियों से भरी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बस आगे चल रहे दूसरे ट्राले में पीछे जा घुसी।

 

हादसे के बाद बस का चालक अपने ही वाहन में फंस गया। वहीं बस एवं ट्राले के बीच में एक कार भी पूरी तरह नीचे दबा गई। घटना धामनोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार इंदौर की तरफ से आकर गणपति घाट उतर रहा ट्राला क्र एच आर 65 ए 7564 के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस क्र एमपी 09 एफ ए 8168 को ट्राले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बस आगे चल रही दूसरे ट्राले में पीछे से जा घुसी।

ट्राले एवं बस के बीच में एक कार क्र एमपी 12 सीए 1780 भी नीचे पूरी तरह से दबा गई है। हादसे में एक बाइक सवार भी चपेट में आया। बाइक पर पति-पत्नी को दो बच्चे सवार थे। जिन्हें भी चोट आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम