Thursday, May 14, 2026
Latest:
LatestPolitics

Gujarat assembly elections- हार्दिक की कम से कम तीन अंतरंग वीडियो फैलाई जा रही, साजिश में सीएम शामिल

Gujarat assembly elections -पाटीदार आंदोलन समिति (क्क्र्रस्) ने गुरुवार (17 नवंबर) को आरोप लगाया कि उसके नेता हार्दिक पटेल के ‘‘फर्जी’’ सेक्स क्लिप के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिम्मेदार हैं। हार्दिक के करीबी सहयोगी बमभानिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सूरत के दो लोगों द्वारा भारत से बाहर ऐसी 52 और फर्जी वीडियो तैयार किये गये हैं। कहा जा रहा है कि कथित रूप से हार्दिक की कम से कम तीन अंतरंग वीडियो फैलाई जा रही हैं।
हालांकि सत्तारूढ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है। पीएएएस संयोजक दिनेश बमभानिया ने गांधीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘चूंकि भाजपा हार्दिक की बढती लोकप्रियता से चिंतित है, बीजेपी ने पार्टी को और अपने नुकसान को रोकने के लिए चुनावों से पहले उन्हें सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची है। उन्होंने कहा, हमारे सूत्रों ने हमें बताया है कि ऐसी 52 फर्जी क्लिप और हैं जिसमें से 22 क्लिप हार्दिक तथा बाकी की क्लिप अन्य पीएएएस नेताओं की हैं। उन्होंने कहा कि पीएएएस वकीलों से सलाह करके आगामी दिनों में कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी और भाजपा की संलिप्तता को साबित करने के लिए सबूत सार्वजनिक करेंगे। भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद’करार दिया और वीडियो क्लिपों के फैलने के लिए पीएएएस के भीतर विवाद का जिम्मेदार ठहराया।पीएएएस संयोजक दिनेश बमभानिया ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया,हमें पता चला है कि भाजपा समर्थक सूरत का एक बिल्डर और एक अन्य व्यक्ति इन फर्जी क्लिपों के पीछे हैं। उन्होंने भाजपा को बचाने के लिए चुनावों से पहले हार्दिक की छवि खराब करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी के इशारे पर यह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह 40 करोड़ रुपये के सौदे के तहत किया गया। हार्दिक के करीबी सहयोगी बमभानिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सूरत के दो लोगों द्वारा भारत से बाहर ऐसी 52 और फर्जी वीडियो तैयार किये गये हैं। कहा जा रहा है कि कथित रूप से हार्दिक की कम से कम तीन अंतरंग वीडियो फैलाई जा रही हैं। पहली क्लिप आने के बाद हार्दिक ने भाजपा पर निशाना साधा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply