Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

GRP पुलिस बनकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Rape मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में GRP पुलिस बनकर एक महिला से Rape का मामला सामने आया है। यह बीते दिनों में लगातार दूसरा सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। बुधवार को एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि मुंगावली में ही रेलवे स्टेशन के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया।

30 वर्षीय पीड़िता मजदूरी की तलाश में जयपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान जीआरपी स्टाफ बनकर पहुंचे दो लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कृत्य किया और भाग गए। बाद में पीडि़ता ने डायल 100 को फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

शुक्रवार की रात में चंदेरी थाना के रहने वाले पति-पत्नी मुंगावली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने मजदूरी की तलाश में जयपुर जाना था। इसलिए वह जोधपुर-भोपाल ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ट्रेन निकल चुकी थी इस कारण वह स्टेशन पर ही अगली ट्रेन का इंतजार करने लगे। रात करीब 11 बजे दो लोग आए जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे।

कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने उन दोनों पति-पत्नी से टिकट दिखाने को कहा। जब उन्होंने बताया कि हमारे आने से पहले ही ट्रेन चली गई थी इसलिए हमने अभी टिकिट नहीं लिए हैं जिसके बाद उन्होंने आधार कार्ड चेक कर इस बात की जानकारी ली कि कहां जा रहे हो। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने महिला के पति से कहा कि चूंकि तुम बिना टिकिट हो इसलिए तुम्हें आफिस में साहब बुला रहे हैं यह कहकर वह पति को लेकर एक ओर चला गया जबकि दूसरा व्यक्ति वहीं खड़ा रहा, कुछ देर बाद उसने महिला से कहा कि तुम्हें भी साहब बुला रहे हैं इसके बाद वह महिला को लेकर स्टेशन के पीछे झाड़ियों में चला गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जीआरपी को दी सूचना

कुछ देर बाद पहला आरोपी भी अकेला ही लौट आया और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला स्टेशन पर पहुंची और डायल 100 पर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मुंगावली पुलिस स्टेशन पहुंची और अशोकनगर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी पुलिस मुंगावली रेलवे स्टेशन पहुंची और पीड़िता एवं उसके पति को लेकर अशोकनगर आ गई, जहां पीड़िता की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम