9 नवंबर को पावनधाम में होगा भव्य दीपदान एवं गंगा आरती कार्यक्रम श्रीराम सेवा समिति की बैठक में सुनील उपाध्याय को कार्यक्रम अध्यक्ष और राजेंद्र मुनीम अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदार
कटनी। श्रीराम सेवा समिति कटनी द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 9 नवंबर 2026, सोमवार को कटाएघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर पावनधाम में हनुमत पूजा, वर्तिका परिवर्तन, गंगा आरती एवं भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक अध्यक्ष सुकीर्ति जैन (पूर्व विधायक) की अध्यक्षता एवं सचिव विक्रम खम्परिया की विशेष उपस्थिति में समिति कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में समिति के संस्थापक संरक्षक डॉ. एस.के. खम्परिया की अनुशंसा एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से समिति की कार्यक्रम इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस वर्ष आयोजित होने वाले 30वें वार्षिक कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ समाजसेवी सुनील उपाध्याय को कार्यक्रम अध्यक्ष तथा राजेंद्र मुनीम अग्रवाल को कार्यक्रम सचिव मनोनीत किया गया।
इसी क्रम में संचित मनी जैन, जितेंद्र बड़गैयां, नितेश उपाध्याय एवं संजय मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा बृजेश मिश्रा, अज्जू रावत एवं शुभम सोनखरे को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मिट्ठूलाल जैन प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं हितेंद्र स्वर्णकार मीडिया विभाग प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए एमआईसी सदस्य एवं पार्षद सुभाष साहू शिब्बू, डॉ. रमेश सोनी, ललित लल्लू सोनी, रौनक खंडेलवाल, रमाकांत पप्पू दीक्षित, बी.के. चौबे, संतोष सेन, प्रदीप तिवारी, राजू रजक, मनोज निगम, हेटराम बर्मन, सत्यप्रकाश, प्रदीप द्विवेदी एवं राजेश रावत को सलाहकार समिति में शामिल किया गया।
भव्य भजन संध्या और दिव्य गंगा आरती होगी आकर्षण का केंद्र
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन में भव्य भजन संध्या, दिव्य गंगा आरती और दीपदान विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दीपों की रोशनी से पावनधाम परिसर को आलोकित करने के साथ ही श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सुकीर्ति जैन, विक्रम खम्परिया, सुनील उपाध्याय, राजेंद्र मुनीम अग्रवाल, मिट्ठूलाल जैन, डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, हितेंद्र स्वर्णकार, राजू रजक, सत्यप्रकाश, प्रदीप द्विवेदी, रमाकांत पप्पू दीक्षित, संतोष सेन, संचित जैन, बी.के. चौबे, राजेश रावत, जितेंद्र बड़गैयां, बृजेश गौतम, संजय मिश्रा, अंकित सिंघानिया, अज्जू रावत, नितेश उपाध्याय, शुभम सोनखरे एवं पंकज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।











