Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Picsart 26 11 01 13 56 13 268

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कटनी। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

समूचा आयोजन प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को समर्पित रहा। समारोह के माध्यम से मध्यप्रदेश की उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

Exit mobile version