शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय वर्सी मेला का भव्य आयोजन

शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय वर्सी मेला का भव्य आयोज
कटनी- माधव नगर में हरेमाधव वर्सी पर्व का शुभारम्भ करने सतगुरु साहिबान जी का कारवां बैंड बाजों ढोल नगाड़ों, सेवादारों के संग माधवनगर रेल्वे स्टेशन पहुँचा, माधवनगर रेल्वे स्टेशन परिसर पर सुसज्जित पंडाल में आपजी का स्वागत ग्रामीण संगतों एवं सतगुरु सेवकों ने किया। भजन रागों के भक्तिमय वातावरण में आपजी ने दीप प्रज्जवलित कर हरेमाधव वसी पर्व का शुभारम्म किया, सेवा कर रहे सेवादारों को आशीर्वाद प्रदान कर आपजी का कारवां हरेमाधव दरवार साहिय पहुँचा।
हरेमाधव दरबार साहिव से भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई सुसज्जित स्थ पर सतगुरु जी विराजमान हो सब पर कृपा दृष्टि बरसाते रहे शोमायात्रा की शुरुआत में हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के प्रमुख सेवक, तत्पश्चात् सिंधु नौजवान मण्डल के सेवादार डांडिया, शैलानृत्य की प्रस्तुति देते हुए “ईश्वरनादम् पथक” के विशाल बैंड समूह की संगीतमय प्रस्तुति…।
दिनाँक 9 अक्टूबर 2024 हरेमाधव वसी पर्व के पावन अवसर पर हरिराया सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिव जी का श्री आगमन भव्य शोभायात्रा के साथ सत्संग स्थल तक हुआ, प्रमुरुप सतगुरु जी श्रीरथ में विराजमान सभी पर करुणा मेहर दृष्टि वस्सा रहे। जहाँ तक नजर जाती प्रेमी भगतों का हुजूम हरेमाधव के पावन जयघोष लगाते हुए नजर आ रहे। “ईश्वरनादम् पथक” के सेवादार ढोल नगाड़े बजा रहे एवं विभिन्न नगरों महानगरों, से आए हरेमाधव यूथ टीम के सेवादार भिन्न भिन्न प्रांतों की वेशभूषा एवं नृत्य से सतगुरु जी को रिझा रहे। अपने प्यारे सतगुरु के श्रीदर्शन कर भक्तों का प्रेमाभाव देखते ही बन रहा।
अनेक नगरों के हरेमाधव यूथ के सेवादार विभिन्न प्रांतों की पारम्परिक वेशभूषा में अपनी अपनी भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति पावन श्रीचरणों में अर्पित करते रहे हरेमाधव यूथ के सतगुरु सेवको ने मार्चपास्ट कर सतगुरु जी का अभिनन्दन किया। “ईश्वरनादम पथक” के सेवादार ढोल, वाजे, झांझ, डमरु, टोल सहित लगभग 25 30 वाद्य यंत्रों को पूरी तनमयता से बजाते हुए, पावन श्रीचरणों में अपने निर्मल भाव अर्पित करते रहे, समूह संगीत प्रस्तुति देते समय सुर कहते “भांगा वाला हूँ मैं, नसीबों वाला हूँ मैं, करूं में सेवा दिलो जान से… ओ सतगुरु मेरे प्यारे देखूं तेरे नजारे. ..” सामूहिक प्रस्तुतिकरण सवको आकर्षित करता रहा। हरेमाधव शोभायात्रा हरेमाधव दरबार साहिब के सुसज्जित पंडाल में पहुँची जहाँ पर हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के पदाधिकारियों ने आपजी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। हरेमाधव यूथ के सेवादारों ने प्रस्तुति “मेरे सतगुरु दाता आए हैं…” भजन पर ही मार्च पास्ट कर बच्चों ने सैल्यूट वंदन किया, स्वागत गीत के साथ पुष्पवर्षा हरेमाधव रुहानी वालसंस्कार के वच्चों ने कर शबरी सुदामा थीम पर अपनी प्रस्तुति दी। श्रीचरण वंदना “सतगुरु चरणों में अभिनन्दन है” की प्रस्तुति…। हम चले माधव लोक पर हरेमाधव यूथ के सेवकों ने प्रस्तुति प्रस्तुत की
दोपहर को आप जी का कारवां कटनी रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा रेलवे स्टेशन होते हुए वापस माधवनगर पहुंचा l








