Latest
महागठबंधन ने खोला पत्ता, तेजस्वी यादव बने CM उम्मीदवार, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस
महागठबंधन ने खोला पत्ता, तेजस्वी यादव बने CM उम्मीदवार, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस

महागठबंधन ने खोला पत्ता, तेजस्वी यादव बने CM उम्मीदवार, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM फेस। बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और तेजस्वी यादव का नाम महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषित किया गया. वहीं मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर दो उप मुख्यमंत्री होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस का जो मंच तैयार किया गया, वहां पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव का चेहरा ही रखा गया. यानी महागठबंधन ने घोषित कर दिया है कि पूरा चुनाव तेजस्वी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सवाल भी उठाया गया कि अब एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन होगा?








