katniमध्यप्रदेश

कैलवारा कला ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम उत्सव संपन्न

कैलवारा कला ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम उत्सव संपन्

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 2 कैलवारा कला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कुसुम बाई पटेल, भाजपा के मंडल महामंत्री विनोद पटेल,एनपी गुप्ता प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कैलवारा कला, आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम रोजगार सहायक विजय पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम विकासखंड समन्वयक बाल मुकुंद मिश्र के द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत तक चलाए जा रहे जिला स्तर से ग्राम स्तर तक के आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शासन के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने की स्थिति में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे शासन की जनहितैषी योजनाओं को आवश्यकता अनुसार ग्राम वासियों तक पहुंचाया जा सके और उन्हें इसका लाभ दिलाया जा सके, साथ ही लोग ग्रामों में जन भागीदारी से अपने गांव की विरासत को बचाने के लिए आगे आएं और परस्पर समन्वय से काम करते हुए अपने गांव को समृद्ध बनाएं। नवांकुर संस्थाओं एवं स्थानीय प्रस्फुटन समितियों द्वारा सेक्टर स्तर और ग्राम स्तर में आयोजित ग्राम उत्सव के माध्यम से ग्राम वासियों को शासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करता है साथ ही आगे आकर शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने ग्राम के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासी मिलकर गांव को स्वच्छ नशामुक्त विवाद मुक्त और स्वच्छ बनाते हुए हमारे देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करें जिससे हमारा गांव प्रदेश और देश समृद्धशाली होगा।कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम रोजगार सहायक विजय पटेल ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्राम विकास के क्षेत्र में सार्वजनिक और हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समन्वय पूर्वक सभी ग्राम वासियों से लाभ लेने का आह्वान किया। ग्राम वासियों के बीच आनंद और रचनात्मक वातावरण बनाने की दृष्टि से उपस्थित ग्राम वासियों की सहभागिता से कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें पूरे आनंद के साथ ग्राम वासियों ने सहभागिता की। कुर्सी दौड़ के आयोजन में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं ग्राम में ग्राम के मूलभूत विकास के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करने वाले ग्राम वासियों को नवांकुर संस्था नव परिवर्तन प्रकाश फाऊंडेशन कटनी के द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित ग्राम वासियों एवं अतिथियों की सहयोग से जल संचय, स्वच्छता, स्वदेशी एवं नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन, एवं उपस्थित अतिथियों ,सहयोगियों, ग्राम वासियों के प्रति आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी शिवम मिश्रा किया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार से शिक्षक गण यशवंत नेगी, मनमोहन बैरागी,अनुराग मिश्रा, संगीता सिंह ठाकुर ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कैलवारा कला के अध्यक्ष रविंद्र पटेल सचिव रामकिशोर पटेल का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button