Site icon Yashbharat.com

नवंबर माह में बदलेंगे ये ग्रह अपनी चाल, जानें तारीख और प्रभाव, राशियों पर होगा असर

navgrah_mantra

navgrah_mantra

Grah नवंबर माह में ग्रहों की चाल का असर आपके ऊपर पड़ेगा। इस महीने जहां सूर्य देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में आएंगे तो वहीं शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। साथ ही 3 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। वहीं इसी महीने मंगल देव मीन राशि में मार्गी होंगे और देव गुरू बृहस्पति मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 28 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते इस महीने होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव।

सूर्य संक्रांति 
नवंबर माह में सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक में आएंगे और 15 दिसंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य देव के वृश्चिक राशि में होने से सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। दरअसल, मंगल वृश्चिक का स्वामी है। इस राशि में सूर्य का आना ज्योतिष में काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता हे।

शुक्र का तुला राशि में गोचर 

भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव तुला में 17 नवंबर को प्रवेश करेंगे और 11 दिसंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इससे कुछ राशियों का यौन जीवन भी प्रभावित होता है।
Exit mobile version