Site icon Yashbharat.com

ग्राम बोहरीबंद में गोपाल कृष्ण दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का शुभारंभ

IMG 20261030 WA0072

ग्राम बोहरीबंद में गोपाल कृष्ण दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का शुभारं

कटनी (YASHBHARAT.COM)। ग्राम बोहरीबंद में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं शासन के निर्देशानुसार गोपाल कृष्ण दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सुनीता मेहरा की उपस्थिति में विधिवत गौपूजन के साथ किया गया।

उपसंचालक डॉ. नीता मनोचा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय नस्ल की देशी गायों के बीच किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गायों का तीन समय दूध दुहकर दुग्ध उत्पादन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 3 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. जयकुमार केवट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में श्री रामकुमार ठाकुर, श्री शोभाराम भवानी,  चरोबर बर्मन सहित समस्त विभागीय स्टाफ एवं मैत्रियों का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।

Exit mobile version