katniमध्यप्रदेश

दुकानों के बाहर 10-15 फीट तक फैला सामान, यातायात व्यवस्था प्रभावित

दुकानों के बाहर 10-15 फीट तक फैला सामान, यातायात व्यवस्था प्रभावि

 

कटनी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। सड़क तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई भी की जाती है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार कार्रवाई के बाद भी अपनी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

शहर के कई प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखकर व्यापार किया जा रहा है। कई स्थानों पर दुकान की सीमा से करीब 10 से 15 फीट तक सामान फैला होने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता और यातायात पुलिस समय-समय पर कार्रवाई तो करते हैं, लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। ऐसे में केवल सामान जब्त करने के बजाय बार-बार सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

शहरवासियों ने नगर निगम और यातायात पुलिस से मांग की है कि प्रमुख बाजारों में नियमित निगरानी की जाए और सड़क व फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे

Back to top button