Site icon Yashbharat.com

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53 पहुंची

kuno national park ticket and time mp

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53 पहुंची।
मध्यप्रदेश के Kuno National Park से वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चर्चित मादा चीता Cheetah ‘ज्वाला’ ने 9 मार्च को एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53 पहुंची

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इसे वन्यजीव संरक्षण और Project Cheetah की बड़ी सफलता बताया है।

वन विभाग के अनुसार ज्वाला पहले भी दो बार शावकों को जन्म दे चुकी है। 2023 में उसने चार शावकों को जन्म दिया था और जनवरी 2024 में दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया। अब तीसरी बार पांच शावकों के जन्म से कूनो में चीतों की संख्या और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार ज्वाला की मेटिंग कूनो के खुले जंगल में प्राकृतिक रूप से हुई थी, जो इस बात का संकेत है कि चीते अब यहां के वातावरण में अच्छी तरह अनुकूल हो चुके हैं।

ज्वाला के शावकों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी सामने आई थी। 2023 में जन्मे उसके शावकों में से एक शावक ‘मुखी’ बेहद कमजोर था, लेकिन वन विभाग की विशेष देखरेख में वह जीवित बच गया और अब कूनो की पहचान बन चुका है।

वन अधिकारियों के मुताबिक ज्वाला और उसके सभी नवजात शावक फिलहाल स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। कूनो में चीतों का लगातार सफल प्रजनन इस परियोजना के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

 

Exit mobile version