
नई दिल्ली National Pension System। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर मोदी सरकार आपको जल्दी ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। दरअसल एनपीएस में एम्पलॉयर का 14 फीसदी का योगदान टैक्स फ्री किया जा सकता है। इस संबंध में मोदी सरकार के सामने पेंशन फंड रेग्युलेटर की ओर से सिफारिश भेजी गई है। Pension Fund Regulator के चैयरमेन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने इसकी सिफारिश सरकार को भेजी है और इसका फायदा सभी एनपीएस खाताधारकों को मिल सकता है। सरकार बजट के दौरान इसकी घोषणा कर सकती है।
Pension Fund Regulatory and Development Authority के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय के मुताबिक एपीएस के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एमप्लाॉयर का 14 फीसदी का योगदान 1 अप्रैल 2019 को टैक्स फ्री कर दिया गया था, इसलिए अब नियामक ने सभी कैटेगिरी के लिए इसे टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की गई है कि इसे राज्य सरकार व निजी कंपनियों के कर्मचारियों पर भी लागू गिया जाए। सरकार यदि यह सुझाव मान लेती है तो इसका सभी सभी कैटेगिरी को मिलने लगेगा। सुप्रतिम बंद्योपाध्याय के कहा कि ‘टियर-2 NPS खातों को हाल में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए टैक्स फ्री किया गया था। गौरतलबा है कि टैक्स फ्री टियर -2 खातों में लॉक-इन पीरियड तीन वर्ष के लिए होता है क्योंकि इसमें टैक्स फ्री स्टेटस मिल रहा है।
एनपीएस खातों को लेकर इस बड़ा राहत का ऐलान बजट में कर सकती है। गौरतलब है कि टियर-2 अकाउंट अनिवार्य खाता नहीं होता है, कोई इसे चाहे तो टियर-1 के साथ रख सकता है। लेकिन टियर-2 खाते का ये फायदा है कि इसे तुरंत वापस भी लिया जा सकता है। कोरोना संकट के बावजूद बीते माह वित्त मंत्रालय ने 2021-22 की बजय की तैयारियों की शुरुआत कर दी है।







