Gold Price: मध्य प्रदेश में कल के मुकाबले आज सोना और चांदी और सस्ते
gold_and_silver_price
मध्य प्रदेश में कल के मुकाबले आज सोना और चांदी और सस्ते हो गए. मंगलवार को प्रदेश में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 43240 रुपये है और 24 कैरेट के दाम 46900 रुपए हैं. अनमोल ज्वैलर्स के संचालक गोल्डी धनवानी के मुताबिक मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. इस वजह से भाव नीचे-ऊपर हो रह हैं. कल के मुकाबले सोने में 700 रुपए की कमी आई है. प्रदेश में आज एक किलो चांदी की कीमत 69400 है जो कल के मुकाबले 200 रुपए कम है.
गौरतलब है कि भारतीय बाजारों में आज गोल्ड के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार यानी 2 मार्च 2021 को सोने का भाव 679 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 45 हजार रुपये से नीचे पहुंच गया.
वहीं, चांदी के दाम में भी आज 1,847 रुपये प्रति किग्रा की बड़ी गिरावट देखने को मिली. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 68,920 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी आज सोना और चांदी के भाव में कमी दर्ज हुई.
मध्यप्रदेशमें22 कैरेटसोनेकेदाम
ग्राम
22 कैरेटसोनेकेआजकेदाम
22 कैरेटसोनेकेकलकेदाम
1 ग्राम
4324
4660
10 ग्राम
43240
46600
24 कैरेटसोनेकेदाम
1 ग्राम
4690
4760
10 ग्राम
46900
47600
पिछले10 दिनोंमेंमध्यप्रदेशमेंसोनेकादाम
दिन
22 कैरेट
24 कैरेट
एक मार्च
46660
47600
28 फरवरी
43213
46241
27 फरवरी
43192
46194
26 फरवरी
43870
46922
25 फरवरी
44021
47083
24 फरवरी
44200
47080
23 फरवरी
44350
47430
22 फरवरी
43820
46860
21 फरवरी
43800
46840
20 फरवरी
43730
46770
सोने की नई कीमतें (Gold Price, 2 March 2021) – दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्ड के भाव में 679 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 45,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,719 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का हाल
इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां आज भी सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है. अमेरिका में सोने का कारोबार 1.58 डॉलर की तेजी के साथ 1,773.05 डॉलर प्रति औंस के रेट पर बंद हुआ. वहीं, चांदी में गिरावट रही है. चांदी आज के कारोबार के बाद 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 27.40 डॉलर के लेवल पर क्लोज हुआ.