कन्या महाविद्यालय वर्षा जल संचयन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
कन्या महाविद्यालय वर्षा जल संचयन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं मिशन लाइफ की संयोजक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी के संयोजन में गंगाजल संवर्धन अभियान एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वर्षा जल संचयन विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा वर्षा जल संचयन पर आकर्षक पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन गतिविधि आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करते हुए अत्यंत सुंदर एवं संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों पर वर्षा के जल को संचित करने, उसके महत्व को समझाने तथा जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रभावी स्लोगन लिखे गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमला मिंज ने छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टरों एवं स्लोगनों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी वर्षा जल संचयन जैसी उपयोगी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा जल संरक्षण की आदत को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. वंदना मिश्रा ने भी छात्राओं के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी। इको क्लब प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें मिशन लाइफ एवं गंगाजल संवर्धन अभियान से निरंतर जुड़े रहने तथा अपने आस-पास के लोगों में जल संरक्षण की जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. वीणा सिंह, के.जे. सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संजय कांत भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, सुषमा वर्मा, पूनम गर्ग सहित महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

