EntertainmentLatestमनोरंजन

Gehna Vasisth: ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ ने की फैजान से शादी, सोशल मीडिया पर बरपा हंगामा

Gehna Vasisth: ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। चर्चा है कि गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गहना पिछले काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशन में थीं। अब उन्होंने निकाह कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है। गहना का नाम एक बार पहले भी काफी चर्चा में रहा था। गहना, राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाले मामले में शामिल थीं। वे इस वक्त बेल पर हैं। वहीं गहना के पति फैजान अंसारी की बात करें तो वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और एक एक्टर भी हैं। फैजान को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो डेट बाजी में देखा गया था। दरअसल गहना को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों को शूट करने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम