GDP पर भड़की कांग्रेस, बवाल शुरू: जेटली बोले- पहले की थी तारीफ अब

नई दिल्ली। देश में यूपीए के शासनकाल में जीडीपी के आंकड़ों को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। जहां कांग्रेस ने इन आंकड़ों को बुरा मजाक करार दिया है वहीं जेटली के कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह उसका दोहरा रवैया है। जेटली ने कांग्रेस नेता चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस विरोधाभासी बातें कर रही है।
जेटली ने कहा कि जब जीडीपी के डेटा की समीक्षा की गई तो उसमें यूपीए शासनकाल के दो साल के आंकड़े भी थे। समीक्षा के बाद इन्हें बढ़ाया गया तो कांग्रेस ने इसकी खूब तारीफ की और अपनी पीठ थपथपाई थी। अब इसी पैमाने को लेकर पूरे कार्यकाल का आंकलन किया जा रहा है कि तो कांग्रेस उसी पर सवाल उठा रहे हैं। यह कांग्रेस का दोहरा रवैया है कि जिसका उन्होंने पहले स्वागत किया उसी का विरोध कर रही है।
Finance Minister Arun Jaitley: In Feb 2015, the CSO worked on a new formula with 2011-12 as the base year & a new GDP series was announced. This new series is globally more comparable, takes into account greater representation & is more reflective of the state of the economy. pic.twitter.com/aJxYSWcImL
— ANI (@ANI) November 29, 2018
चिदंबरम ने बताया था बुरा मजाक
बता दें कि सरकार ने बुधवार को यूपीए के 10 सालों के कार्यकाल के अधिकांश सालो के जीडीपी में वृद्धि दर के आंकड़े घटाए थे। इसके बाद इस पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसे एक बुरा मजाक बताते हुए कहा, ‘नीति आयोग का संशोधित जीडीपी आंकड़ा दरअसल एक जोक है। एक बहुत ही खराब जोक। ये आंकड़े किसी सम्मानित कदम को ठेस पहुंचाने भर के लिए जारी किए गए हैं।








