Thursday, May 21, 2026
Latest:
katniLatest

बड़वारा रोहनिया रोड पर पुलिया के पास पकड़ा गया गांजा तस्कर, 75 हजार रुपए कीमत का अवैध गांजा हुआ बरामद, बड़वारा पुलिस ने तस्कर को रंगे हाथों दबोचा

कटनी। बड़वारा पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान 15 सितंबर 24 को सउनि. विक्रम सिंह हमराह स्टाफ के साथ इलाका भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान बड़वारा रोहनिया रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति जिसका नाम त्रिशूल पटैल पिता फत्तूलाल पटैल उम्र 40 साल निवासी धौरा थाना बडवारा जिला कटनी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के थैले में कुल 05.11 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 75 हजार रूपये जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार शुदा आरोपी त्रिशूल पटैल को 16 सितंबर 24 को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि विक्रम सिंह, प्र.आर. के.के. शुक्ला, आर. शिवप्रकाश तिवारी, आर. गौरीशंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.