katni

Ganja In Katni: डस्टर कार से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Ganja In Katni: डस्टर कार से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार। बरही पुलिस ने डस्टर कार में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार से 95 किलो गांजा बरामद किया गया है।

95 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक डस्टर कार में रायपुर से गांजा लेकर कटनी की ओर आ रहे थे। मुखबिरों ने इसकी सूचना बरही पुलिस को दी। जिसके बाद बरही पुलिस ने सडक़ पर चेकिंग लगाई।

 

चेकिंग के दौरान मुखबिरों के द्धारा बताई गई डस्टर कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में डस्टर कार के अंदर 95 किलो गांजा रखा मिला। कार सवार दोनों युवक सतना जिले ग्राम भदनपुर के निवासी है तथा गांजा की खेप रायपुर से लेकर आ रहे थे।

 

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम