धूमधाम से निकाली गयी गणगौर महोत्सव शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वागत
धूमधाम से निकाली गयी
गणगौर महोत्सव शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वाग
कटनी। राजस्थानी मारवाड़ी समाज का प्रमुख एवं पवित्र पर्व गणगौर महोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो राजस्थान भवन, गार्ग चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जहां मंदिर परिसर में बनाए गए अस्थायी कुंड में विधि-विधानपूर्वक मां गणगौर का विसर्जन किया गया।
तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
श्री राजस्थानी मंडल द्वारा जगन्नाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्वजातीय बंधुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
यह संपूर्ण कार्यक्रम राजस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से श्री राजस्थानी मंडल कटनी, श्री राजस्थान विवाह भवन ट्रस्ट कमेटी एवं राजस्थान नवयुवक मंडल (रजि.) कटनी द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।








