Tuesday, May 26, 2026
Latest

यशभारत.काम कार्यालय में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा गणेश पर्व, सोमवार की संध्या आरती में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा नेता

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के कचहरी चौक स्थित देश की नंबर-1 न्यूज वेबसाइट यशभारत.काम कार्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यशभारत.काम के सभी सदस्य क्रमश: आशुतोष शुक्ला, विवेक शुक्ला, राजा दुबे, ऊषा पमनानी, रोहित सेन कार्यालय में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पर्व उत्साह के साथ मना रहे हंै। प्रतिदिन भगवान श्री गणेश सुबह शाम एक निर्धारित समय पर आरती की जाती है। सोमवार संध्या आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, भाजपा कार्यालय प्रभारी अम्बरीश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जैन सोगानी भी शामिल हुए और भगवान श्री गणेश से सुख व समृद्धि कामना की।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक