Ganesh Chaturthi 2020: आज गणेश चतुर्थी है। आज के दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस दिन पूजन करने की भी अलग विधि है जिसकी जानकारी हम आपके लिए यहां लाए हैं।
गणेश चतुर्थी का पूजन कैसे किया जाता है। लेकिन उससे पहले जानते हैं
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त।
गणेश चतुर्थी की पूजन का शुभ मुहूर्त:
22 अगस्त 2020 की मध्याह्न में सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक। इस दिन घर पर मूर्ति की स्थापना की जाती है।
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 21 अगस्त 2020 रात 11 बजकर 02 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त- 22 अगस्त 2020 शाम 07 बजकर 57 मिनट तक
मूर्ति विसर्जन 1 सितंबर, 2020 को किया जाएगा।
22 अगस्त 2020 को चन्द्रोदय का समय- रात 9 बजकर 8 मिनट पर
इस तरह करें भगवान गणेश जी का पूजन:
- इस दिन प्रात:काल स्नानादि नित्य कर्म से निवृत हो जाएं। फिर गणेश जी की प्रतिमा बनाएं।
- यह प्रतिमा सोने, तांबे, मिट्टी या गाय के गोबर आदि से बनाई जा सकती है।
- एक कलाश लें उसमें जल भरें। जल में सुपारी डालें और उसे कलश को कोरे कपड़े से बांध दें।
- इस कलश को एक चौकी पर स्थापित करें। गणेश प्रतिमा की स्थापना भी इसी चौकी पर करें।
- गणेश जी की प्रतिमा पर सिंदूर, केसर, हल्दी, चन्दन, मौली आदि चढ़ाएं। षोडशोपचार के साथ गणेश जी का पूजन करें।
- गणेश जी को 21 लड्डुओं का भोग लगाएं और दक्षिणा अर्पित करें।
- प्रतिमा के पास 5 लड्डू रखें और बाकी के ब्राह्मणों में बांट दें।
- गणेश जी की पूजा मध्याह्न के समय करनी चाहिए।
- फिर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। उन्हें दक्षिणा भी दें। फिर शाम के समय गणेश जी की विधिवत पूजा करें।
- फिर गणेश जी की कथा और गणेश चालीसा का पाठ करें।
- अंत में गणेश जी की आरती करें और “ओम् गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। यह जाप एक माला तक करें।
- पूजा के पश्चात सायंकाल में चंद्रमा को अर्घ्य दें। ध्यान रहे चंद्रमा को अर्घ्य देते समय दृष्टि नीची रखें।
- मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए।
- गणपति बप्पा को सिंदूर भी अर्पित करें। साथ ही 21 दूर्वा दल भी अर्पित करें। 21 लड्डूओं का भोग लगाएं।
- 5 लड्डू भगवान गणेश को अर्पित करें बाकी के लड्डू गरीबों में बांट दें।
- शाम के समय भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन करें। इस दिन कथा और गणेश चालीसा पढ़ने का अलग ही महत्व होता है।
- संकट नाशन गणेश स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करें।
- इस दिन शाम को गाय बछड़े के पूजन और जौ व सत्तू का भोग लगाने का भी अपना ही अलग महत्व है।
- माना जाता है कि इस दिन गेहूं एवं चावल, गाय के दूध और दूध से बने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए ।
Related Articles
-
आज से शुरू होगी RBI की MPC बैठक: रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी के आसार; महंगा हो सकता है होम और ऑटो लोन, 7 अक्टूबर को आएगा फैसला
-
समय पर नियमित रैक उपलब्ध न हो पाने के कारण आज विलंब से चली जबलपुर रीवा जबलपुर शटल, जमकर परेशान हुए यात्री
-
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
-
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज
-
FSSAI की नेस्ले पर बड़ी कार्रवाई: ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ का सैंपल फेल; असुरक्षित व निम्न गुणवत्ता घोषित
-
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात
-
MP AYUSH Admissions 2026: मध्यप्रदेश के सभी 7 शासकीय आयुर्वेद कॉलेजों को मिली NCISM की मान्यता; काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
-
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल
-
एशियन गेम्स 2026: अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड; बेहद रोमांचक फाइनल में नॉर्थ कोरिया के पहलवान को दी मात
-
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
-
IAF की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने साफ की रणनीति; अलग ड्रोन फोर्स से इनकार, Su-57 विकल्प और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सराहा
-
4 अक्टूबर 2026: मातृ नवमी श्राद्ध आज; जानें शुभ मुहूर्त, परिघ योग, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
-
स्कूलों में पढ़ाया जाएगा पैकेज्ड फूड के लेबल का पाठ: FSSAI ने शिक्षा मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव; लाल षट्भुज से मिलेगी चीनी, नमक और वसा की चेतावनी
-
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: पहले ही दिन 66.75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ को पछाड़ा; 100 करोड़ क्लब के करीब
-
‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च: राहुल गांधी की नई पहल, बोले– “अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोग मैप पर साझा करें अपनी कहानी, मैं दूंगा हर संभव साथ”
-
NCW की केंद्र सरकार को बड़ी सिफारिश: 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव हो जेंडर-न्यूट्रल, पिता को भी मिले बराबरी का हक; 37 अहम सुझाव
-
यात्री ट्रेनों में बढ़ा नकली व असली किन्नरों का आतंक, क्षिप्रा एक्सप्रेस में यात्री के साथ मारपीट के बाद ट्रेन से नीचे फेंका, हालत गंभीर, आरपीएफ व जीआरपी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में
-
दिल्ली में ‘आप’ को बड़ा झटका: मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, केजरीवाल पर साधा निशाना
-
Asian Games 2026: भारत को मिला 19वां गोल्ड, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा; आखिरी ओवरों में पलटा मैच
-
ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी के चरमपंथी कनेक्शन का खुलासा; महिलाओं के प्रति नफरत और कट्टरपंथी सोच आई सामने