दीपावली त्यौहार के दौरान परीबा के दिन धरे गये जुआड़ी

दीपावली त्यौहार के दौरान परीबा के दिन धरे गये जुआड़

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, डॉक्टर संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कि निर्देशन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी की प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका सिंह राजपूत द्वारा हमराही स्टाफ के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार रमेश बेन के बगल में प्रायमरी स्कूल के पास झिंझरी में दविश देकर जुआड़ियों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से नगदी रकम तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये।

 

आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रायमरी स्कूल के पास रमेश बेन के घर के बगल में कुछ जुआड़ी ताशपत्तों से हारजीत का दांव लगाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित किया जा रहा है। यदि तत्काल दविश दी जाये तो सफलता मिल सकती है।

 

मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्काल हमराही स्टाफ को सूचना से अवगत कराकर दो टीमों का गठन किया गया तथा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी करते हुये दविश देने पर जुआड़ियान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें हमराही स्टाफ व स्वतंत्र साक्षी की मदद से पकड़ा गया तथा जुआड़ियों की तलाशी तथा जुआ फड़ से मुताबिक जप्ती पत्रक कुल 4490/-रूपये तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये। आरोपीयो का कृत्य जुआ अधिनियम के तहत घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

जुआड़ियों का नाम व पता सुनील यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 39 वर्ष निवासी झिंझरी,कोदूलाल बेन पिता नत्थूलाल बेन उम्र 56 वर्ष निवासी झिंझरी,रमेश बेन पिता नंदीलाल बेन उम्र 59 वर्ष निवासी झिंझरी,पिंटू उर्फ रामसुजान यादव पिता राजू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी झिंझरी,मनोज बेन पिता प्रेमलाल बेन उम्र 25 वर्ष निवासी झिंझरी शिवकुमार पिता श्यामलाल कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी झिंझरी आनंद बर्मन पिता लालजी बर्मन उम्र 56 वर्ष निवासी झिंझरी जिनके जुआ फड़ व पास से कुल 4490/-रूपये एवं ताश के पत्ते बरामद किये गएकार्यबाही मेउ नि.प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी, सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. राजेश चौधरी, प्र.आर.पंकज त्रिपाठी, आर.जज कुमार यादव, आर. अजय कुमार सिंह, आर. रणविजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version