सिर दर्द से कब्ज तक: जानिए पान के पत्ते के चमत्कारिक फायदे और उपयोग, पान के पत्ते सिर्फ मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि पान के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन कई बीमारियों से लड़ने में मददगार हैं।
सिर दर्द से कब्ज तक: जानिए पान के पत्ते के चमत्कारिक फायदे और उपयोग
डॉ. किरण गुप्ता, क्लीनिकल आयुर्वेद एक्सपर्ट, बताती हैं कि पान के पत्ते सिर दर्द में राहत देने में कारगर हैं। पत्ते को पीसकर प्रभावित जगह पर लेप करने से दर्द कम हो सकता है।
पाचन के लिए भी फायदेमंद
पान चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं और गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। यही कारण है कि खाने के बाद पान खाने की परंपरा लोकप्रिय है।
सर्दी-जुकाम और श्वसन स्वास्थ्य
बदलते मौसम में पान के पत्तों पर गुनगुना सरसों या तिल का तेल लगाकर छाती पर लगाने से कफ ढीला होता है और सांस लेने में आसानी मिलती है।
मुंह और मसूड़ों की सेहत
पान के पत्तों को पानी में उबालकर गरारे करने से मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़े मजबूत बनते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि पान के पत्ते छोटे-छोटे लेकिन असरदार नुस्खों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।








