Site icon Yashbharat.com

सहेली का खौफनाक इंतक़ाम, इशिता ने श्रद्धा पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में भर्ती

सहेली का खौफनाक इंतक़ाम, इशिता ने श्रद्धा पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में भर्ती।  इशिता ने श्रद्धा दास के ऊपर कुछ फेंका और वहां से चली गई। श्रद्धा ने महसूस किया कि उसके चेहरे पर जलन हो रही है। उसने चिल्लाकर अपनी मां को आवाज दी. मौके पर मां पहुंची तो उसकी मां ने पाया कि जलने की बदबू आ रही है और धुआं निकल रहा है. उसने तुरंत श्रद्धा के ऊपर पानी डाला।

सहेली का खौफनाक इंतक़ाम, इशिता ने श्रद्धा पर फेंका एसिड, गंभीर हालत में भर्ती

इन दिनों एक से बढ़कर एक क्राइम की खबरें सामने आ रही है, जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. जरा-जरा सी बात पर लोग हिंसक हो जा रहे हैं और क्राइम का रास्ता चुन रहे हैं. इसी तरह जबलपुर में एक फ्रेंड ने अपनी फ्रेंड को बेहद डरावना सरप्राइज दिया. यह सरप्राइज उस लड़की के लिए जिंदगी और मौत की वजह बन गया है. पुलिस ने आरोपी फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

रात 10 बजे सहेली के घर पहुंची इशिता

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवधपुरी कॉलोनी में श्रद्धा दास और इशिता साहू नाम की दो लड़कियां रहती हैं. इन दोनों के परिवार 2014 में यहां रहने के लिए आए थे. तब इन दोनों ही लड़कियों में अच्छी दोस्ती थी. इशिता साहू और श्रद्धा दास की उम्र 20-21 साल है. रविवार रात इशिता साहू रात लगभग 10:00 बजे श्रद्धा दास के घर पहुंची।

सरप्राइज का बहाना देकर श्रद्धा को बुलाया बाहर

उसने श्रद्धा को बाहर आने के लिए आवाज दी, लेकिन वह नहीं आई. उसने घर के अंदर से ही कहा कि उसके एग्जाम चल रहे हैं, तो वह पढ़ाई कर रही है. श्रद्धा ने कहा उसे बात नहीं करनी है, लेकिन इशिता नहीं मानी, बाद में उसने यह कहते हुए श्रद्धा को बाहर बुलाया कि एक सरप्राइज है, बस 2 मिनट आकर देख लो. श्रद्धा दास इशिता साहू की बात में आ गई और बाहर निकल आई. थोड़ी देर तक इन दोनों में आपस में बातचीत हुई।

इशिता ने श्रद्धा के चेहरे पर फेंका तेजाब

जैसे ही बात खत्म हुई तो इशिता ने श्रद्धा दास के ऊपर कुछ फेंका और वहां से चली गई. श्रद्धा ने महसूस किया कि उसके चेहरे पर जलन हो रही है. उसने चिल्लाकर अपनी मां को आवाज दी. मौके पर मां पहुंची तो उसकी मां ने पाया कि जलने की बदबू आ रही है और धुआं निकल रहा है. उसने तुरंत श्रद्धा के ऊपर पानी डाला. परिवार तुरंत श्रद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचा. तब तक श्रद्धा का चेहरा झुलस चुका था. वह गंभीर हालत में अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज करा रही है.

हिरासत में इशिता साहू

मामले में जबलपुर पुलिस के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि “इशिता साहू को हिरासत में ले लिया गया है. पीड़ित श्रद्धा दास के परिवार ने आरोप लगाया है कि इशिता साहू और उसकी मां हमसे चिढ़ते थे. श्रद्धा दास के परिवार के पास नौकरी और पैसा है. जबकि इशिता का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए इशिता श्रद्धा से चिढ़ती थी. लिहाजा उसने श्रद्धा के ऊपर एसिड फेंक दिया.”

Exit mobile version