Site icon YASHBHARAT.COM

कटनी में 22 नवंबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कैलवारा (जैन मंदिर) में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा

आंखों की सेहत के लिए भारत के 3 बेस्ट सरकारी अस्पताल और यहां मिलने वाले सभी इलाज

आंखों की सेहत के लिए भारत के 3 बेस्ट सरकारी अस्पताल और यहां मिलने वाले सभी इलाज

कटनी में 22 नवंबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कैलवारा (जैन मंदिर) में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविध

कटनी। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेतनोदय औषधालय, चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कैलवारा (जैन मंदिर), कटनी में रविवार, 22 नवंबर 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड, चित्रकूट (सतना) एवं सकल दिगम्बर जैन समाज, कटनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। जिन लोगों को नजदीक की वस्तुएं देखने अथवा पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है, उन्हें नेत्र परीक्षण के उपरांत निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, ऑपरेशन के लगभग एक माह बाद फॉलोअप जांच के दौरान संबंधित मरीजों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश

शिविर में शामिल होने वाले प्रत्येक मरीज को अपना आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध होना आवश्यक है। नेत्र परीक्षण के दौरान मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा।

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं जानकारी

सकल दिगम्बर जैन समाज, कटनी ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं। साथ ही इस जनकल्याणकारी पहल की जानकारी जरूरतमंद एवं बुजुर्ग लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

Exit mobile version