अदाणी फाउंडेशन और गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट (जी.जी. नर्सिंग होम संयुक्त तत्वावधान में ग्राम अमेहटा में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
अदाणी फाउंडेशन और गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट (जी.जी. नर्सिंग होम संयुक्त तत्वावधान में ग्राम अमेहटा में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिवि
कटनी -अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र, अमेहटा) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 142 लोगों की आंखों से जुड़ी समस्त समस्याओं की जांच की गई व मरीजों को दवाएं देते हुए उचित सलाह दी गई। ग्रामवासियों के आंखों की जांच के पश्चात, लोगों को आवश्यकतानुसार दवाइयाँ व 50 लोगों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध करवाए गए। साथ ही मोतियाबिंद के इलाज और ऑपरेशन हेतु गीता गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट कटनी के सहयोग से 18 लोगों को गाड़ी द्वारा जीजी नर्सिंग होम कटनी ले जाया जाएगा जिनका निःशुल्क आपरेशन ट्रस्ट के माध्यम से संपन्न होगा। शिविर में आए अन्य 60 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की गई एवं शासकीय चिकित्सकीय टीम द्वारा सामान्य रोगों की दवाएं भी दी गई।
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अमेहटा सीमेंट वर्क्स के प्लांट हेड मोहन सिंह राठौर व विशिष्ट अतिथियों में अमेहटा एच.आर. हेड नितिन बत्रा, क्लस्टर सी.एस.आर. हेड ऐनट एफ विश्वास, हेड माइनिंग बी. के. सिंह, डॉ महेश बिश्नोई, अमेहटा पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदु विश्वकर्मा व उपसरपंच श्री आशीष उर्मलिया उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा ग्राम वासियों के साथ पूजन कर शिविर को प्रारंभ किया गया।
अमेहटा गांव में नेत्र जांच शिविर के सफलतापूर्ण आयोजन में गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट (जी.जी. नर्सिंग होम, कटनी) की संयोजक डॉ शेफाली गुप्ता के साथ सौरभ, सी.एच.ओ. शैली गुरुंग, स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइज़र अशोक महोबिया, श्री उमाकांत उर्मलिया के साथ आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी के मार्गदर्शन में श्री अमित सोनी, श्री विशाल पटेल, श्री अयोध्या तिवारी व श्री पारस पटेल ने संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया। कैंप को सफ़ल बनाने में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद, मेडिकल ऑफिसर डॉ डेनियल, पी.एच.सी. कैमोर से डॉ मोहिता दीक्षित, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र, अमेहटा) के सभी कर्मचारी, जीजी गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट कटनी की टीम, फाउंडेशन के संगिनी और वॉलेंटियर्स को अदाणी फाउंडेशन की टीम ने धन्यवाद प्रेषित किया।
इस पहल की ग्राम सरपंच व ग्रामवासियों ने बहुत सराहना की व अदाणी फाउंडेशन एवं गीता गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट को धन्यवाद प्रेषित किया।