राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छतरपुर के लिए कटनी जिले से चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छतरपुर के लिए कटनी जिले से चार खिलाड़ियों का हुआ चयन
कटनी -लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित विभागीय अधिकारी कर्मचारी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगता छतरपुर में दिनांक 27 से 31 मई 2026 को आयोजित की जा रही है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर के द्वारा कटनी जिले से चार खिलाड़ियों में शेखर पाठक, सौरभ सिंह राजपूत, आशीष राठौड़ और राकेश विश्वकर्मा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छतरपुर के लिए किया गया है। साथ ही जबलपुर से दिनेश, नितिन, विजेंद्र सिवनी से निलेश, स्नेहिल, तरुण नरसिंहपुर से कुलदीप , अमित, तरुवर और छिंदवाड़ा नितिन पवार का चयन हुआ है।विदित हो की श्री शेखर पाठक के नेतृत्व में संभाग स्तरीय विभागीय क्रिकेट प्रतियोगता जबलपुर में कटनी जिले ने सिवनी को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा क्या था। शिक्षा विभाग की इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरि, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाल, प्राचार्य एम. किड़ो,अधिकारी कर्मचारी शिक्षको और सभी गणमान्य नागरिकों ने खिलाडि़यों को हार्दिक बधाई दी है और स्टेट टूर्नामेंट छतरपुर के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

