Site icon Yashbharat.com

डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, आई पहली प्रतिक्रिया

14 07 2024 trump shooting 23758194 112917356 m

US कर पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर रविवार को एक रैली में जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने ट्रूथ पर लिखा, “मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर जल्दी प्रतिक्रिया देने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण, मैं रैली में मारे गए शख्स के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य शख्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं। यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है। इस समय हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, वह अब मर चुका है।”

बता दें कि ट्रंप पेंसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी हमलावर ने उनपर कई राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी में पूर्व राष्ट्रपति घायल हो गए हैं। इंटरनेट पर घटना के आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके एक कान से खून बह रहा है।

गोली चलते ही ट्रंप अपने दाहिने कान पर हाथ रखते हुए डायस के नीचे झुक गए। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने आप को बचाने की कोशिश में इधर-उधर भागने लगे। इसके फौरन बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की आई पहली प्रतिक्रिया

घायल ट्रंप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रूथ’ पर प्रतिक्रिया दी है।

Exit mobile version