FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पार्टी से निष्कासित, गंभीर आरोपों पर हाईकमान की सख्त कार्रवाई
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पार्टी से निष्कासित, गंभीर आरोपों पर हाईकमान की सख्त कार्रवाई

सतना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पार्टी से निष्कासित, गंभीर आरोपों पर हाईकमान की सख्त कार्रवाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सतना के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के उच्च नेतृत्व के आदेश पर की गई है। सतीश शर्मा पर अश्लील चैट करने, महिला से छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।
सूत्रों के अनुसार, शर्मा पर लगे आरोपों को लेकर पार्टी की छवि खराब हो रही थी, जिसको देखते हुए हाईकमान ने तत्काल सख्त कदम उठाया। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में इस तरह के आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है।
बताया जा रहा है कि एक महिला ने सतीश शर्मा के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला पार्टी के शीर्ष नेताओं तक पहुंचा। जांच के बाद हाईकमान ने निष्कासन का निर्णय लिया।
भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और अनैतिक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।