कटनी में भ्रष्टाचार की काली डस्ट से हो रहा है 15 करोड़ की लागत वाले फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड की बिल्डिंग का निर्माण एम आई सी सदस्य ने किया पत्राचाऱ
कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में क्रिकेट एवं हाकी सहित अन्य खेलों के परिसर का का निर्माण 15 करोड़ की अलग अलग मद की राशि से निर्माण कार्य किया जा रहा है ।
ग्राउंड में खेल रहे खिलाड़ियों से बात करने पर पता चला कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दान दिए गए परिसर को पिछले सालों में खेल विभाग को ट्रांसफर हो चुकी इस जमीन पर पुलिस हाउसिंग निगम द्वारा टैंडर के माध्यम से क्रिकेट, हांकी ,टेबिल टेनिस सहित अन्य खेलों ग्राउंड, हॉल, पेवेलियन, टीम रूम, से दस हजार दर्शकों के बैठने के लिए गैलरी का निर्माण हो रहा है।
ग्राउंड निर्माण में अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से फ़ुटिंग, फाउंडेशन निर्माण कार्य ऐसी सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसका उपयोग किसी भी तरह से सिविल इंजीनियरिंग में अनुमोदित नही होता ।
इस तरह के मैटेरियल से बनी इमारत किसी दिन दुर्घटना में हजारों लोगों के लिए मौत का ग्राउंड साबित होगी।
मात्र अपने फायदे के लिए निर्माण में कम मात्रा रेत और अधिक मात्रा में काली डस्ट का उपयोग किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- नारी के प्रति सम्मान वर्तमान समय की महती आवश्यकता – डाॅ निधि पाठक
सिविल इंजीनियरिंग में कंप्रेसिव स्ट्रेंथ के आधार पर किसी भी बिल्डिंग के फ़ुटिंग, फ़ाउंडेशन और कॉलम में काली डस्ट को मिलाने की मनाही होती है इसके लिए अच्छी क्वाल्टी की सीमेंट में स्वीकृत क्वालटी की काली की गिट्टी, नदी की रेत के साथ मिक्चर तैयार किया जाता है।
इस मामले में जब यशभारत डॉट कॉम ने खिलाड़ियों से पूछा तो उन्होंने बताया की एक साल से अभी तक बने स्ट्रक्चर की फाउंडेशन का निर्माण ऐसे ही हुआ है।
नीचे किस मटेरियल का उपयोग हुआ है ऊपर हुए निर्माण के बाद पता ही नही चलता क्योंकि उन्हें पता है की नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारियों की जेब गर्म हो चुकी है इसलिए ठेकदारों के हौसले भ्रष्टाचार करने में और बुलंद हो चुके हैं
पार्षद एम आई सदस्य ने किया पत्राचार
पार्षद एम आई सी सदस्य अवकाश जयसवाल का कहना है की फारेस्टर जल्द ही कलेक्टर को एक शिकायत पत्र दिया जाएगा जिसमे खेल मे हो रहे भ्रष्टाचार से निर्माण जिसमे रेत की जगह काली डस्ट का उपयोग किया जा रहा जिससे कभी भी कोई घटना हो सकती है खेल भावना क़े साथ खिलवाड़ हो रहा निर्माण ठेकेदार द्वारा जिले क़े खेल प्रेमियों क़े साथ दुर्भावना हो रहा पार्षद अबकाश जायसवाल ने बताया की मेरे द्वारा मोके पर जा कर निरिक्षण भी किया गया जहाँ साफ साफ काली डस्ट का उपयोग किया जा रहा इसकी शिकायत पूर्व मे भी कलेक्टर को दी गयी थी लेकिन अभी फिर स्वयं जाकर शिकायत दी जायेगी पार्षद ने यह भी आरोप लगाया है की ठेकेदारो द्वारा करोडो क़े खेल मैदान का घटिया निर्माण करने से भाजपा सरकार की बदमनामी की जा रही है

