Site icon Yashbharat.com

पहली बार नेशनल चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे कैमोर के छात्र, जूनियर एथेलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेने अहमदाबाद पहुंचे

IMG 20240217 WA0014

कैमोर। एसीसी कैमोर के सीएसआर विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने और विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली खेल स्पर्द्धाओं के लिए तैयार करने द्रोण परियोजना का संचालन किया जा रहा जिसके तहत योग्य प्रशिक्षको द्वारा किशोर वय एवं युवा छात्र – छात्राओं को अलग – अलग खेलों की बारीकियों सिखाई जाती हैं।

नित्य व्यायाम से उन्हें स्वस्थ रखते हुए निरंतर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे। अब तक जिला,संभाग और राज्य स्तर की स्पर्द्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले यहां के खिलाड़ी अब पहलीबार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे।

कैमोर के 8 छात्रों का चयन 16 से 18 फरवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 19 वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

ये सभी एसीसी स्कूल के छात्र है। एसीसी अडानी सीमेंट के सीएमओ सेंट्रल वैभव दीक्षित,एच आर क्लस्टर हेड एच पी सिंह,मैनेजर ऑपरेशन असित पुरई,, अमहटा प्रोजेक्ट के अतुल दत्ता, अमिताभ राजन एवं अडानी फाउंडेशन की प्रोजेक्ट हेफ एनेट विश्वास सहित नगर के खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि एसीसी समूह पर अडानी ग्रूप का अधिपत्य हो जाने के बाद अब एसीसी सीएसआर द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों की जिम्मेदारी अडानी फाउंडेशन ने ले ली है।

Exit mobile version