शालाओं में FLN मेला का किया आयोजन, एफ एल एम मेले में शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की झलक दिखेगी
शालाओं में FLN मेला का किया आयोजन, एफ एल एम मेले में शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की झलक दिखेगी

कटनी । शालाओं में FLN मेला का आयोजन किया एफ एल एम मेले में शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की झलक दिखेगी ।राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार प्राचार्य एम पी डुंगडुंग के मार्गदर्शन में ए पी सी, बी आर सी , बी ए सी , जन शिक्षकों का एफ एल एन मेला आयोजन हेतु प्रथम संस्था से अजीता जी, निपुण प्रोफेशनल शैलजा, डाइट कटनी द्वारा उनमुखीकरण किया गया।
प्रदर्शन हेतु सभी स्टाल लगाये गये । सहभागियों को गतिविधियों में शामिल कर व्यावहारिक समझ विकसित करने के प्रयास किये गये। इस अवसर पर एस डी एम कटनी प्रदीप मिश्रा द्वारा भी स्टाल के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों को आश्वस्त किया गया कि वह अपने अमले के साथ 9 फरवरी को स्कूलों में आयोजित होने वाले एफ एल एन मेले का भ्रमण करेंगे।
डाइट कटनी के वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी द्वारा मेले में अभिभावक सहभागिता, बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु गतिविधियों पर चर्चा की गई ।
सी ए सी द्वारा एफ एल एन मेले में शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की रिपोर्ट भी डाइट को प्रेषित करने के निर्देश दिए गये। जन शिक्षक राकेश द्वारा पेपर से नाव बनाने का प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा सभी को परिणाम मूलक एफ एल एन मेला आयोजन हेतु शुभकामनायें दी गईं ।







