Sunday, May 24, 2026
Latest:
Healthफिटनेस फंडा

Flax Seeds: अलसी खाएं, दूर रहेंगी ये 4 बीमारियां

Flax Seeds: अलसी खाएं, दूर रहेंगी ये 4 बीमारियां। आजकल अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्तन कैंसर के बचाव के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में भी अलसी के महत्व के बारे में विस्तार से जिक्र मिलता है। अलसी के फायदों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर के अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टर अखिलेश भार्गव।

 

कई पोषक तत्वों से भरपूर है अलसी

अलसी के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन और कार्ब्स के साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, जिंक और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। जर्नल माइक्रोबायोलॉजी स्पेक्ट्रम में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि अलसी के बीज में लिगनेन नामक घटक आंत के सूक्ष्मजीवों और स्तन ग्रंथि माइक्रो आरएनए (miRNAs) को प्रभावित करते हैं।

 

ऐसे करें अलसी के बीजों का सेवन

अलसी के बीजों को साबुत आकार में ही सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा अलसी के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अलसी के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में सूजन के साथ-साथ स्तन कैंसर की आशंका को भी कम करता है।

कंट्रोल रहता है कोलेस्ट्रॉल

अलसी के तेल का सेवन करने से पाचन ठीक रहता है। यह कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अलसी को स्मूदी बनाकर भी आप सेवन कर सकते हैं।

अलसी में लिग्नांस नाम का फाइटोकेमिकल्स

अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ लिग्नांस नामक फाइटोकेमिकल्स भी उच्च मात्रा में होते हैं। यदि रोज एक चम्मच (7 ग्राम) अलसी का सेवन करते हैं तो यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम