katniमध्यप्रदेश

हुकुमचंद जैन बंगला मंदिर में पंचदिवसीय धार्मिक उत्सव शुरू ,मुनिश्री 108 पदम सागर जी के सानिध्य में चल रहे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हुकुमचंद जैन बंगला मंदिर में पंचदिवसीय धार्मिक उत्सव शुरू ,मुनिश्री 108 पदम सागर जी के सानिध्य में चल रहे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड

कटनी। हुकुमचंद जैन बंगला मंदिर में विराजमान अतिशयकारी चमत्कारी 1008 श्री चंद्रप्रभ भगवान के वार्षिक उत्सव एवं मस्तीका अभिषेक के साथ पंचदिवसीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवंबर से हुआ। यह उत्सव 30 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम बाहुबली कॉलोनी में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पदम सागर जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन कक्का ने दी।

घटयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
26 नवंबर की सुबह कार्यक्रम की शुरुआत भव्य घटयात्रा से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बंगला मंदिर पहुँची। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ ऋषभ/संगीता जैन पिंकी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत समोशरण में मुनिश्री पदम सागर जी विराजमान हुए।

रात्रि में हुई महाआरती
कार्यक्रम के पश्चात रात्रि में चक्रवर्ती प्रवीण जैन मल्ले द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन* मुनि श्री पदम सागर जी के प्रवचन सुबह 9:30 बजे से
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से उत्सव में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Back to top button