श्रम विभाग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले पर FIR

श्रम विभाग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले पर FIR
भोपाल। राजधानी के अवधपुरी इलाके में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। अवधपुरी पुलिस ने श्रम विभाग में उच्च श्रेणी लिपिक (UDC) के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये ऐंठने और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने वाले आरोपी अखिलेश नापित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विशेष भर्ती अभियान के नाम पर जालसाजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रचना विहार अवधपुरी निवासी संतोष कुमार यादव की पहचान जनवरी 2025 में अपने एक परिचित विनोद आहिरे के माध्यम से आरोपी अखिलेश नापित से हुई थी। आरोपी ने संतोष को झांसे में लेते हुए दावा किया कि श्रम विभाग में ‘विशेष भर्ती अभियान’ के तहत उच्च श्रेणी लिपिक के 5 पद खाली हैं और वह उसकी सीधी भर्ती करवा सकता है।
फर्जी निकला अप्वाइंटमेंट लेटर आरोपी की बातों में आकर फरियादी ने उसे 6 लाख रुपये दे दिए। तय समय पर जब जॉइनिंग नहीं मिली तो फरियादी ने दिए गए लेटर की जांच करवाई, जिसके बाद नियुक्ति पत्र फर्जी होने का खुलासा हुआ। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद अवधपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज (कूटरचित दस्तावेज) तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला एशिया कप 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? समझें पूरा समीकरण








