त्विषा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 15 अक्टूबर को

Indian Student Killed In Canada: कनाडा में फिर खूनी खेल- गुजरात की 22 वर्षीय छात्रा विधि मेघा की चाकू मारकर निर्मम हत्या; अमेरिकी बॉर्डर के पास मिला शव

त्विषा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 15 अक्टूबर को

भोपाल (यशभारत.कॉम): भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आज अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की है। हाईकोर्ट में यह सुनवाई दोपहर 2:30 बजे आयोजित की जाएगी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी पक्ष के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सीबीआई (CBI) ने अपनी जांच से दहेज मृत्यु (Dowry Death) से संबंधित आरोपों का पहलू हटा दिया है।

दहेज मृत्यु के एंगल पर सीबीआई की जांच जारी अदालत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सीबीआई ने दहेज मृत्यु के पहलू को जांच से नहीं हटाया है। इस मामले में दहेज मृत्यु के एंगल से सीबीआई द्वारा जांच अभी भी जारी है।

गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर 15 अक्टूबर को होने वाली अंतिम सुनवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोर्ट के इस रुख से साफ हो गया है कि दहेज मृत्यु का पहलू अभी भी जांच का मुख्य बिंदु बना हुआ है।

इससे पहले, इसी मामले में अदालत ने सह-आरोपी समर्थ सिंह की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि आरोपी को ‘डिफॉल्ट बेल’ का अधिकार नहीं है।त्विषा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 15 अक्टूबर को