FIFA World Cup: जीत के बाद मैसी ने भगवान के बारे में दिया बड़ा बयान
सेंट पीटर्सबर्ग। मार्कोस रोजो द्वारा किए गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने फुटबॉल विश्व कप में नाइजीरिया को 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी ने अपनी टीम की तरफ से पहला गोल दागा था। नाइजीरिया ने दूसरे हाफ में मिली पेनल्टी की मदद से बराबरी की जिसके बाद रोजो ने गत उपविजेता टीम को अगले दौर में पहुंचाया।

