Latest

Saumph: भाव खा रही सौंफ, कि‍सानों की बल्‍ले बल्‍ले; कम आवक से कीमत में बढ़ोतरी

Saumph: भाव खा रही सौंफ, कि‍सानों की बल्‍ले बल्‍ले; कम आवक से कीमत में बढ़ोतरी

Saumph: भाव खा रही सौंफ, कि‍सानों की बल्‍ले बल्‍ले; कम आवक से कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। शहर की कृषि उपज मंडी में इस सीजन के दौरान भले ही पूर्व वर्षों की तरह सौंफ की महक फीकी पड़ रही हैं, लेकिन भावों में आग लगने लगी हैं। इस रविवार मंडी में आवक में कुछ बढ़ोतरी हुई है। जबकि बारिक सौंफ के भाव नीलामी में ही 26 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंचे। इससे घरेलू उपयोग के लिए खेरची में सौंफ खरीदने पहुंचे शहरवासी बढ़े भाव सुनकर लौटते नजर आए। हालांकि कई लोगों ने आवश्यकता अनुसार सौंफ की खरीदी की।

बता दें कि बड़वानी मंडी में जिले सहित खरगोन, धार, झाबुआ, आलीराजपुर तक के हजारों किसान सीजन में प्रति सप्ताह हजारों बोरियों में सौंफ बेचने आते थे। बीते वर्षों में समीप धार जिले के गंधवानी व उमरबन मंडियों में सौंफ की आवक बढ़ने से वहां के किसानों का रूख बड़वानी की ओर घट गया हैं। मंडी प्रशासन के अनुसार इस रविवार भी सौंफ 629 बोरी में 440 क्विंटल रही। इस दौरान सौंफ का अधिकतम भाव 26 हजार रुपये क्विंटल तक रहा। वहीं न्यूनतम भाव 7 हजार रुपये क्विंटल रहा।

Back to top button