नकली दवाओं पर FDA का बड़ा क्रैकडाउन, 4 महीनों में 19.11 करोड़ रुपये का माल ज़ब्त, 14 गिरफ्तार

nakali dawai

नकली दवाओं पर FDA का बड़ा क्रैकडाउन, 4 महीनों में 19.11 करोड़ रुपये का माल ज़ब्त, 14 गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में नकली, घटिया गुणवत्ता वाली और बिना लाइसेंस बेची जा रही दवाओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। FDA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून से सितंबर 2026 के बीच पूरे राज्य में दवा निर्माण और बिक्री से जुड़ी दुकानों और इकाइयों पर 4,256 से अधिक निरीक्षण (Inspections) किए गए।

इस कड़ी कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने ₹19.11 करोड़ मूल्य की दवाओं के स्टॉक को ज़ब्त/प्रतिबंधित किया, 33 FIR दर्ज कीं और 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में 4.6 गुना की भारी वृद्धि

FDA की 14 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, अप्रैल-मई 2026 की तुलना में जून-सितंबर के दौरान मासिक औसतन निरीक्षणों में करीब 4.6 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है:

 अप्रैल-मई में जहाँ केवल 467 निरीक्षण किए गए थे, वहीं जून-सितंबर के चार महीनों में यह संख्या बढ़कर 4,256 हो गई।दवा उत्पादन इकाइयों के निरीक्षण 120 से बढ़कर 965 और बिक्री प्रतिष्ठानों के निरीक्षण 347 से बढ़कर 3,291 पहुँच गए। इस दौरान 1,402 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, 288 लाइसेंस रद्द किए गए और 856 लाइसेंस निलंबित किए गए।

ज़ब्ती और FIR के आँकड़ों में बड़ा उछाल

 अप्रैल-मई में जहाँ ₹1.12 करोड़ का माल ज़ब्त/प्रतिबंधित हुआ था, वहीं जून-सितंबर के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर ₹19.11 करोड़ तक पहुँच गया (मासिक औसत के हिसाब से 8.5 गुना वृद्धि)। सर्च और सीज़र की कार्रवाइयाँ 8 से बढ़कर 115 हो गईं (7.2 गुना वृद्धि), वहीं FIR दर्ज करने की दर में 8.2 गुना की बढ़ोतरी देखी गई। नकली दवाओं पर FDA का बड़ा क्रैकडाउन, 4 महीनों में 19.11 करोड़ रुपये का माल ज़ब्त, 14 गिरफ्तार

किन-किन मामलों में हुई कार्रवाई?

FDA द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कई प्रकार के गंभीर उल्लंघन सामने आए:

  • बिना लाइसेंस बिक्री/भंडारण: 43 मामले

  • आपत्तिजनक विज्ञापन (Drugs & Magic Remedies Act): 31 मामले

  • नकली दवाएं और कॉस्मेटिक्स: 14 मामले

  • गलत ब्रांडिंग वाले कॉस्मेटिक्स: 10 मामले

  • नशीली दवाओं का दुरुपयोग (NDPS Act): 9 मामले

  • मेडिकल डिवाइस और लेबलिंग नियम उल्लंघन: 8 मामले

‘नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’: FDA आयुक्त

महाराष्ट्र FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों में की गई आक्रामक कार्रवाई प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है। बाजार में घटिया, नकली और अवैध दवाओं की आवक पूरी तरह रोकने के लिए आने वाले दिनों में यह अभियान राज्य भर में और तेज़ किया जाएगा।