व्यापारFEATUREDLatest

बीवी के नाम FD कराओ, ₹2,22,222 की FD = मोटा ब्याज + टैक्स बचत; SBI का धमाका प्लान

बीवी के नाम FD कराओ, ₹2,22,222 की FD = मोटा ब्याज + टैक्स बचत; SBI का धमाका प्लान अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ टैक्स में छूट की तलाश में हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की यह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खास बात यह है कि अगर आप अपनी पत्नी के नाम ₹2,22,222 की FD करवाते हैं, तो आपको बेहतर ब्याज के साथ टैक्स से भी राहत मिल सकती है।

क्या है इस स्कीम की खासियत?

  • अगर आपकी पत्नी की इनकम टैक्स लिमिट से कम है, तो FD पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री हो सकता है।
  • ₹2,22,222 की FD पर 2 साल में लगभग ₹24,556 का ब्याज मिलेगा।
  • यह योजना सामान्य FD रेट्स पर आधारित है, लेकिन निवेश की प्लानिंग सही हो तो टैक्स बचत में मददगार बन सकती है।

SBI FD की ब्याज दरें (Regular Customers):

अवधि ब्याज दर
1 से 2 वर्ष 6.80%
2 से 3 वर्ष 6.70%
3 से 5 वर्ष 6.55%
5 से 10 वर्ष 6.30%

वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि में 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

FD कैसे करें पत्नी के नाम पर?

  • पत्नी का SBI सेविंग खाता होना जरूरी है।
  • आप नेट बैंकिंग, YONO ऐप, या नजदीकी SBI ब्रांच के जरिए FD शुरू कर सकते हैं।
  • KYC दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड) साथ रखें।
  • FD में नामांकन (Nominee) करना न भूलें।

फायदे एक नजर में

  •  टैक्स बचत
  • सुरक्षित निवेश
  • तय रिटर्न
  • परिवार के नाम पर वित्तीय योजना

 निवेश में देर न करें
यह स्कीम छोटे परिवारों के लिए खासतौर पर शानदार मौका है – जिसमें टैक्स से राहत और अच्छा ब्याज दोनों मिलते हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि