Site icon Yashbharat.com

फतेह नहीं, मात मिली पाक को: भारत ने मिसाइल को मार गिराया

जम्मू पर मिसाइल हमला: पाक की फतेह-1 को भारत ने दिखाया आसमान में रास्ता

10 May: फतेह नहीं, मात मिली पाक को: भारत ने मिसाइल को मार गिराया पाकिस्तान की तरफ से भारत पर लगातार ड्रोन और अब मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही यह तनाव बना हुआ है. पाकिस्तान के इन हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से फतेह-1 मिसाइल दागी गई है. भारत की तरफ से इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है.

फतेह नहीं, मात मिली पाक को: भारत ने मिसाइल को मार गिराया

पाकिस्तान की महिला सांसद ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को जमकर रगड़ा, देखें वीडियो

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है. भारत पाक के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. शुक्रवार को ड्रोन हमले के बाद शनिवार को भी पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

शनिवार तड़के सुबह पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइल हमला किया है. ये मिसाइल जम्मू एयर बेस, और उधमपुर पर दागी गई हैं. हालांकि भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की तरफ से फतेह -1 मिसाइल दागी गई थी. पाकिस्तान की मिसाइल जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गिरी है. इसका मलवा भी यहां पर बरामद किया गया है. उधमपुर के कई इलाकों में अभी भी धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है.

Exit mobile version