Sunday, May 17, 2026
Latest:
मनोरंजनEntertainmentLatest

फैंस का इंतज़ार खत्म! 4 महीने बाद सिद्धार्थ–कियारा ने किया बेबी गर्ल का नाम रिवील, रखा गया Sarayah Malhotra

फैंस का इंतज़ार खत्म! 4 महीने बाद सिद्धार्थ–कियारा ने किया बेबी गर्ल का नाम रिवील, रखा गया Sarayah Malhotra। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं जो पहले प्रोफेशनल फ्रंट पर बनीं इसके बाद इन जोड़ियों ने पर्सनल लेवल पर भी अपने रिश्तों को आगे बढ़ाया. इसका एक उदाहरण है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी।

फैंस का इंतज़ार खत्म! 4 महीने बाद सिद्धार्थ–कियारा ने किया बेबी गर्ल का नाम रिवील, रखा गया Sarayah Malhotra

दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और साल 2021 में एक साथ फिल्म का हिस्सा रहे थे. दोनों शेरशाह फिल्म में काम करते नजर आए थे. इस फिल्म ने कापी अच्छा परफॉर्म किया था और यही वो फिल्म थी जिसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां आनी भी शुरू हो गई थीं।

साल 2023 में कपल ने शादी कर ली और 2025 में एक्ट्रेस ने पहली बेटी को जन्म दिया. अब जन्म के 4 महीने बाद ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम भी दे दिया है. खुद कपल ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर ली है. सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है. हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि