लापता युवक की तलाश में भटक रहे परिजन

inspetor police cartoon

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर कौडिय़ा से लापता एक 38 वर्षीय युवक की तलाश में परिजन परेशान है। शेख करीम नामक युवक पिछले ढाई से तीन माह से लापता है। हालांकि उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है। परिजनों का कहना है कि उनके द्धारा शेख करीम के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई है लेकिन पुलिस युवक की तलाश में रूचि नहीं ले रही है। परिजन अपने स्तर पर भी लापता युवक की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  Guna Crime News: जमीन विवाद में सगे भाई और भतीजों ने की हत्या, धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं