Sunday, April 19, 2026
katniमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस का व्यापक नाइट कॉम्बिंग अभियान, 101वारंटियों,अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर सघन कार्रवाई

कटनी पुलिस का व्यापक नाइट कॉम्बिंग अभियान,
101वारंटियों,अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर सघन कार्रवा

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नाइट कॉम्बिंग गश्त का व्यापक अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई तथा संगठित एवं सख्त कार्यवाही की गई।

नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही जिनमे वर्षों से फरार 15 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, 35 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, न्यायालय द्वारा जारी 51जमानती वारंट एवं 123 समंस की तामीली, 41 निगरानी बदमाशों एवं 40 गुंडा बदमाशों की सघन जांच, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध गांजा जप्त
, आबकारी एक्ट के तहत 14 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त,शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 08 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त,जुआ/सट्टा अधिनियम के अंतर्गत जुआ/सट्टा खेलते एवं खिलाते पाए जाने पर 02 प्रकरण दर्ज। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चालकों पर 30 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अन्य वैधानिक कार्यवाही में
धारा 170 बीएनएसएस,शांति भंग करने की आशंका पर 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही।
धारा 126/135 बीएनएसएस, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 37 प्रकरणों में 41व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही।धारा 129 बीएनएसएस– 13 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई

विशेष सुरक्षा एवं सतर्कता उपाय- प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जां, बिना कारण देर रात्रि घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी, यात्रियों एवं परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने में सहायत,बैंकों एवं एटीएम परिसरों पर पुलिस बल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि