Exit Poll 2018 में मध्यप्रदेश-राजस्थान में परिणाम के करीब पहुंचे थे एग्जिट पोल
Exit Poll 2018 में कैसे थे एग्जिट पोल के नतीजे? इसे लेकर काफी चर्चा हो रही हर। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया था। मध्य प्रदेश में सत्ता में किसकी वापसी होगी, इसका अनुमान स्पष्ट नहीं था। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अधिकतर सर्वे भाजपा की वापसी का अनुमान जता रहे थे। एग्जिट पोल में राजस्थान में तत्कालीन वसुंधरा सरकार के सत्ता से जाने का अनुमान जताया गया था। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में टीआरएस सत्ता में वापसी करती दिखाई गई थी। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में कांग्रेस की वापसी पर संशय जताया गया था और एमएनएफ को बढ़त दिखाई गई थी
प्रदेश के एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया था। हालांकि, एबीपी-सीएसडीएस ने कांग्रेस को बहुमत दिया था। इसने भाजपा को 94 और कांग्रेस को 126 सीटें दी थीं। वहीं, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के मुताबिक, भाजपा को 126, कांग्रेस 89 और अन्य को 15 सीटें मिलनी थीं। न्यूज नेशन के अनुसार, भाजपा को 108-112 सीटें, कांग्रेस को 105-109 सीटें और अन्य को 11-15 सीटें मिलनी थीं। न्यूज 24-पेस मीडिया के मुताबिक भाजपा 103 सीटें, कांग्रेस 115 सीटें, अन्य को 10 सीटें मिलनी थीं। कुल मिलाकर यहां की तस्वीर बहुत साफ नहीं थी।
एबीपी-सीएसडीएस
भाजपा 94 सीटें
कांग्रेस 126 सीटें
अन्य 10 सीटें
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
भाजपा 126 सीटें
कांग्रेस 89 सीटें
अन्य 15 सीटें
न्यूज नेशन
भाजपा 108-112 सीटें,
कांग्रेस 105-109 सीटें
अन्य 11-15 सीटें
न्यूज 24-पेस मीडिया
भाजपा 103 सीटें
कांग्रेस 115 सीटें
अन्य को 10 सीटें
जब 11 दिसंबर 2018 को नतीजे आए तो सत्ताधारी दल भाजपा को झटका लगा और उसे 109 सीटें ही मिल सकीं। दूसरी ओर विपक्ष में रही कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा जमाया। इसके अलावा सात सीटों पर अन्य और निर्दलीय प्रत्याशी जीते, जिनके साथ कांग्रेस ने बाद में गठबंधन कर सरकार बनाई।








