वेजिना से जुड़े मिथ्य के बारे में हर महिला को जरूर जानना चाहिए

6 2

वेजिना से जुड़े मिथ्य के बारे में हर महिला को जरूर जानना चाहिए

वेजाइना को लेकर बहुत अलग-अलग तरह की बातें लोग सोचते हैं। यकीनन इसे एक टैबू माना जाता है और इसके बारे में बात करने से हमेशा लोग बचते हैं, लेकिन ऐसा क्यों है? वेजाइना हमारे शरीर का ही हिस्सा है और जिस तरह से स्किन की समस्याओं को हम खुलकर बता सकते हैं, अपने हेयर फॉल के लिए चिंता कर सकते हैं वैसे ही वेजाइनल समस्याओं के बारे में बात करना भी नॉर्मल है। कई बार महिलाएं झेंप के कारण इन चीज़ों के बारे में बात नहीं करती हैं और ऐसे में ये जरूरी है कि आपको इसके बारे में कुछ जानकारी

तो चलिए आज हम आपको वेजाइना से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में बताएंगे। ये मिथक बताए हैं वर्ल्ड फेमस गायनेकोलॉजिस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स की कॉलमनिस्ट डॉक्टर जेन गंथर ने अपनी किताब ‘The Vagina Bible: The Vulva and the Vagina–separating the Myth from the Medicine’ में। हमारी स्टोरी भी जेन की किताब पर ही आधारित है।

इस किताब में वेजाइना को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें लिखी गई हैं और कुछ मिथकों का भी जिक्र किया गया है।

वेजिना से जुड़े मिथ्य के बारे में हर महिला को जरूर जानना चाहिए

♦️मिथक- कुछ खास तरह के फूड्स खाने से वेजाइना की स्मेल अच्छी आएगी

फैक्ट- वेजाइना की अपनी अलग स्मेल होती है और इसे लेकर जेन ने लिखा है कि ये बिल्कुल गलत है और साथ ही साथ ये एक अजीब फैक्ट को दर्शाता है कि लोग नॉर्मल हेल्दी वेजाइना को सही नहीं मानते हैं। जो भी फूड्स हम खाते हैं वो वेजाइनल बैक्टीरिया को बनाने, बढ़ाने या मारने में बिल्कुल भी सहायक नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें-  उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का कहर: WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन की चेतावनी- "22 माइक्रोग्राम PM सांस में जाना 1 सिगरेट पीने के बराबर"

फूड्स को लेकर कई स्टडीज भी की गई हैं, लेकिन उनका नतीजा किसी फैक्ट को साबित नहीं करता है।

♦️मिथक- सेक्स से जल्दी होता है लेबर

फैक्ट- इस किताब के मुताबिक ये बिल्कुल गलत धारणा है। कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से बचती हैं भले ही उनका मन क्यों न कर रहा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि ये जल्दी लेबर पेन शुरू कर देगा और बच्चा समय से पहले आ जाएगा। पर ये भी एक मिथक ही है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

♦️मिथक- वेजाइनल प्रोडक्ट्स के जरिए वेजाइना को साफ करने की जरूरत होती ह

फैक्ट- ये सबसे कॉमन मिथक है जो कई एडवर्टाइजमेंट के जरिए और भी ज्यादा फैल रहा है। वेजाइना सेल्फ क्लीनिंग होती है और अलग से प्रोडक्ट्स डालकर उसे साफ करने की जरूरत नहीं होती है। वेजाइना फ्रेश और क्लीन स्मेल करे इसके लिए परफ्यूम्ड प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये सही नहीं है। ये प्रोडक्ट्स असल में वेजाइना के लिए सही नहीं होते हैं। डॉक्टर जेन के अनुसार आपकी वेजाइना की नेचुरल स्मेल हो सकती है और इसे गार्डन की तरह महकने की जरूरत नहीं है।

♦️मिथक- नेचुरल टैम्पोन और पैड्स आपके लिए बेहतर होते हैं

फैक्ट- नेचुरल टैम्पोन और पैड्स वेजाइना के लिए बेहतर है इसे लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है और नॉर्मल फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट्स में भी ऐसे इंग्रीडिएंट्स नहीं होते हैं जो वेजाइना को नुकसान पहुंचाएं। हां, नेचुरल टैम्पोन और ऑर्गेनिक पैड्स प्रकृति के लिए बहुत अच्छे होते हैं और वो आसानी से डिस्पोज भी हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-  इंटरनेट का इस्तेमाल बच्चों का भी मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; कहा- 'ऑनलाइन बैन नहीं, सुरक्षा जरूरी'

वेजिना से जुड़े मिथ्य के बारे में हर महिला को जरूर जानना चाहिए

♦️मिथक- ज्यादा सेक्स करने से वेजाइना बहुत फैल जाती है

फैक्ट- वेजाइना को ऐसे समझिए कि किसी डिब्बे में ऑर्गेंजा साड़ी की तरह है जो एक छोटी स्पेस में पैक तो हो जाती है और फिर उसे खोला जाए तो वो फूलने लगती है। फिर दोबारा उसे फोल्ड कर डिब्बे में बंद किया जा सकता है। वेजाइना दोबारा अपनी पोजीशन में सिकुड़ जाती है और ये एक मिथक ही है कि वेजाइना बहुत फैल जाती है। इस मिथक पर यकीन करना सही नहीं है।